Navratri
नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही गरबा पंडाल सजने शुरू हो जाते हैं। जहां लड़के और लड़कियां देर रात तक गरबा खेलते हैं। गरबा खेलना न केवल आपको खुश करता है, बल्कि ये किसी भी वर्कआउट से ज्यादा कैलाेरी बर्न करने में आपकी मदद करता है।
![]() |
| Source |
नवरात्रि शुरू होते ही उत्साह और उमंग का रंग लोगों में भरने लगता है। लोग जश्न में डूबने लगते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्सव और उत्साह अपने चरम पर होता है। भारत के सभी प्रदेशों में अलग- अलग तरीके से नवरात्रि मनाई जाती है।
जुंबा, बॉलीवुड डांस और भांगड़ा कई ऐसे नृत्य हैं, जो हाल के वर्षों में फिटनेस के लिए एक्सरसाइज के तौर पर अपनाये जा रहे हैं। लेकिन गरबा भी किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। हमने कई बॉलीवुड लेडीज को गरबा करते हुए देखा है। चाहे वह “ढोल बाजे” में ऐश्वर्या राय बच्चन हों, “नगाड़ा संग ढोल” में दीपिका पादुकोण और “ढोलिदा” में आलिया भट्ट हों। यहां ध्यान देने वाली बात है कि गरबा करने के लिए बहुत जोश, समन्वय और सहनशक्ति की जरूरत पड़ती है। गरबा किस तरह एक्सरसाइज की तरह काम करता है और स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं, यह जानने के लिए हेल्थ शॉट्स ने फिटनेस विशेषज्ञ सिमरन वलेचा से बातचीत की।
5 कारण जो साबित करते हैं कि गरबा कैलोरी बर्न करने वाली एक बेहतरीन एक्सरसाइज है:
यह आपका मूड बूस्ट करता है
वलेचा हेल्थ शॉट्स को बताती हैं, “बढ़िया स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ पूरे शरीर को रोजाना एक घंटे तक मूव करने की सलाह देते हैं। इसलिए आप अपने दोस्तों के साथ बीट्स पर डांस कर सकती हैं। मांसपेशियों के लिए वर्क करने और बहुत सारी कैलोरी बर्न करने का यह एक शानदार तरीका हो सकता है।”
एक अनुमान के मुताबिक एक घंटे तक गरबा खेलने से 500-600 कैलोरी बर्न होती है। यदि आप जानना चाहती हैं कि क्या गरबा वजन घटाने में मदद कर सकता है, तो यहां है उसके जवाब। वलेचा बताती हैं, “महीने में 2-3 किलो वजन कम करने के लिए आपको कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। यदि आप अपने आहार में कुछ भी परिवर्तन नहीं करती हैं और केवल गरबा खेलती हैं, तो इससे आप 2-3 किलो वजन कम कर सकती हैं।”
गरबा दिल और फेफड़ों के स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है
वे बताती हैं, ‘यह डांस किसी भी दूसरे एरोबिक व्यायाम की तरह है। दिल और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए लार्ज मसल्स ग्रुप लगातार एक लय में मूवमेंट करते हैं।
कोर स्ट्रेंथ
वलेचा बताती हैं, ‘गरबा स्टिक के साथ जब आप पार्टनर डांस करती हैं, तो इससे आपको अपने कोर और ऑब्लिक पर ज्यादा फोकस करने में मदद मिलती है। मजबूत कोर मांसपेशियों का मतलब न केवल शरीर का बेहतर संतुलन होना है, बल्कि यह महिलाओं की प्रेगनेंसी को भी आसान बनाता है। आप अगले दिन सचमुच अपने कोर में जलन महसूस करेंगी।
गरबा पूरे शरीर की एक्सरसाइज है
गरबा पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जिसमें कई बार ऊपरी और निचले शरीर को केंद्रित कर मूवमेंट किये जाते हैं। इसमें कई मूवेमेंट एक साथ किये जाते हैं, जो एक बार में कई मसल्स ग्रुप्स पर काम करते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, 1 घंटे का गरबा वर्कआउट की दक्षता को बढ़ाता है।
फोकस और कोर्डिनेशन बढ़ाता है
इस नृत्य रूप को बड़े गोलाकार समूह में किया जाता है। यह डांडिया की छड़ियों के साथ किया जाता है। इसलिए आपको कदमों से चूकने या अपनी छड़ी से किसी और की छड़ी पर मारने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए कंसंट्रेशन बहुत जरूरी है।
कुछ टिप्स जो नवरात्रि में गरबा खेलते समय मददगार होंगें:
गरबा खेलते समय सही तरह के जूते पहनना जरूरी है ताकि अपने फॉर्म से समझौता न करें और चोटिल न हों। अगर आप अपने लहंगे के नीचे स्नीकर्स नहीं पहनना चाहती हैं, तो नंगे पैर डांस करें ताकि डांस करते समय आपकी टखनों या घुटनों पर कोई दबाव न पड़े। यदि आप थका हुआ महसूस करती हैं, तो ब्रेक लें।
Content Source
- https://www.healthshots.com/hindi/fitness/5-reasons-why-garba-is-the-best-exercise-to-burn-calories/


Comments
Post a Comment