Gandhi Jayanti Speech: गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल व कॉलेज में स्पीच, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाती हैं। अगर आप स्पीच तैयार करना चाहतें है तो हम आपके लिए एक उदाहरण लेकर आए हैं।
Source
Gandhi Jayanti Speech In Hindi :
देश में हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी जी महान राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर कई-कई बार ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर किया। सत्य और अहिंसा के सिद्धांत उनकी ताकत थे। बिना हथियारों के कैसे अपने अधिकार हासिल किए जा सकते हैं, इसकी उन्होंने दुनिया भर के सामने शानदार मिसाल दी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वाद-विवाद, भाषण और निबंध लेखन जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। हम यहां गांधी जयंती पर भाषण का एक उदाहरण दे रहे हैं जिसे देकर आप कंपीटिशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
आदरणीय शिक्षक गण और मेरे साथियों...
आज गांधी जयंती के अवसर पर हम सब यहां जुटे हैं। मैं आप सबको धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मुझे आज महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उनके बारे में अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। हमारा देश उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी की महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भारत के बाहर दुनिया के अन्य कई देशों में उनकी मूर्ति है, जगहों के नाम हैं। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gandhi Jayanti 2022:
इस बार 2 अक्टूबर को गांधी जी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में खास प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले दो सालों से स्कूल बंद थे, इसलिए इस साल यह जश्न और भी खास होगा। स्कूल और कॉलेजों में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्र गांधी जी की जीवनी, महात्मा गांधी पर स्पीच, उनके गीत, भजन और कविताएं सुनाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन भजन के बारे में जो गांधी जी को बेहद प्रिय थे, वह अक्सर पर इन्हें गुनगुनाया और सुना करते थे।
Content Source
- https://www.livehindustan.com/career/story-gandhi-jayanti-speech-in-hindi-speech-on-gandhi-jayanti-2-october-gandhiji-essay-quotes-slogans-7156795.html
- https://www.jagran.com/lifestyle/miscellaneous-gandhi-jayanti-2022-vaishnava-jan-sabarmati-ke-sant-raghupati-raghav-bapu-famous-bhajan-23109746.html
Comments
Post a Comment