उर्फी जावेद ने दी दीवाली की शुभकामनाएं
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी के सामने टेबल पर तमाम तरह की मिठाईयां रखी हुई हैं। उन्हीं में से एक मिठाई उठाकर उर्फी उसे एंजॉय कर रही हैं। वीडियो में उर्फी मरून कलर के लहंगे में नजर आ रहे हैं, लेकिन उर्फी लगता है टॉप पहनना भूल गईं। लहंगे के साथ उर्फी जावेद ने टॉप नहीं पहन रखा है। वह टॉपलेस होकर लाल रंग के सोफे पर बैठी हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा कि “आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।” इसी के साथ वीडियो में गाने सुनाया दे रहा है, ‘आज जाने की जिद न करो।’
![]() |
| Source |
एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी ज्यादातर अपने कपड़ों के डिजाइन और बोल्डनेस की वजह से चर्चा बटोरती नजर आती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अक्सर स्टाइलिश वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती हैं। एक बार फिर उर्फी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह वीडियो उर्फी ने दिवाली के मौके पर फैंस के साथ शेयर की है। इसमें उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर डाली हैं। उन्होंने जो वीडियो साझा की है, उसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
उर्फी जावेद के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित नाम के यूजर ने लिखा कि “ये आप बहुत गलत कर रहे हो।” एक यूजर ने उर्फी जावेद के वीडियो को लेकर चुटकी ली और लिखा, “मुझे तो लगा कि दिवाली पर पटाखों से ड्रेस बनेगी।”
अनुष्का नाम की यूजर ने लोगों को उर्फी जावेद को रिपोर्ट करने की सलाह दी और लिखा, “इसे रिपोर्ट करना शुरू करो दोस्तों।” एक यूजर ने लिखा कि ”दिवाली हिंदु धर्म से जुड़ा है, ऐसे में ऐसे टॉपलेस होकर वीडियो शेयर करना, त्योहार का उपहास करना है।” ऋषभ नाम के यूजर ने लिखा कि ”छोटे-छोटे बच्चे इंस्टाग्राम चलाते हैं। ऐसी वीडियो मत डाला करो।”
Content Source
- https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/urfi-javed-shares-her-topless-bold-video-whishes-happy-diwali-to-fans?pageId=3
- https://www.jansatta.com/entertainment/urfi-javed-brutally-troll-on-internet-as-she-wishes-diwali-while-being-topless-photos-goes-viral/2438317/
- https://hindi.asianetnews.com/gallery/celebs/urfi-javed-wished-diwali-by-going-topless-uorfi-rps-rk7h6u#image1

Comments
Post a Comment